हिंडनपार में बंद का असर नहीं।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) कांग्रेस सहित 18 विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाया गया आज का भारत बंद का कोई असर हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद में नहीं दिखा। हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद में बंद से कोई सेवा जैसे बाजार, कारखाने ,निजी व सरकारी संस्थान, रेल व सड़क यातायात पर प्रभावित नहीं हुई। बाजार,कारखाने आम दिनों की तरह खुले रहे। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस तथा अन्य क्षेत्रीय पार्टियों जैसे सपा,बसपा,रालोद एवं माकपा का कोई नेता व कार्यकर्ता अपनी पार्टी द्वारा बुलाये गये बंद को सफल बनाने के लिये सड़क पर नहीं उतरा। यहां के नेता अपनी इज्जत बचाने की खातिर गाजियाबाद में बंद को सफल बनाने के लिए कह कर यहां से चले गये।दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के लोग चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए थे ।



0 comments:
Post a Comment