महिला को खेया हुआ फोन देते एसआई अंजनी कुमार सिंह
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) एसआई अंजनी सिंह ने एक महिला शिक्षक का मोबाइल खोज ही निकला और उसे महिला को वापिस कर दिया। इससे पहले भी वे एक शराबी से बरामद लैपटाप को उसके मालिक को वापस कर चुके हैं। यह लैपटाप आईटी के एक छात्र का खोया हुआ था। लैपटाप के मालिक को खोजने के लिये पहले पास को खोलने के लिये डाला गया पासवर्ड मुसीबत बना था, फिर छात्र को खोजना। इसके लिये उन्होंने सर्बिलांस की मदद ली और काम बन गया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व महिला टीचर का मोबाईल कहीं गुम हो गया था, लेकिन उसे मालूम नहीं था कि उसका मोबाइल फोन आखिर खोया कहां है। शिक्षिका इस शिकायत को लेकर पुलिस चैकी तुलसी निकेतन के प्रभारी एसआई अंजनी कुमार सिंह से मिली और उन्हें अपनी शिकायत दी। फिर क्या था,सर्विलांस के काम के माहिर एसआई अंजनी कुमार सिंह ने आखिरकार महिला का खोया हुआ मोबाईल फोन दिल्ली से बरामद कर लिया और उस शिक्षिका को बुलाकर उसे सोंप दिया।



0 comments:
Post a Comment