साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) वैशाली के लोगों ने सेक्टर 4 काली मंदिर के पार्क में जीडीए द्वारा बनाये जा रहे वेंडिंग जोन के बिरोध में प्रदर्शन किया। लेागों का कहना है कि जीडीए पार्क को 578 विक्रेता दुकानों में परिवर्तित कर रहा है। इससे जहां यहां की यातायात व्यवस्था चरमरा जायेगी वहीं कानून व्यवस्था के लिये चुनौती बनेगा।
इस मामले में प्रदर्शनकारियेां में से प्रमुख टीके रॉय, एके रॉय चैधरी, शुभंकर दासगुप्त तथा एमएन सागा ने बताया कि यहां पार्क को जीडीए बिहारी बाजार जैसे एक वेंडिंग जोन में बदलने जा रहा है। अब सवाल है वे विक्रेताओं कौन होंगे? उनके परिवार कहां रहेंगे? यहां का कचरा कैसे व्यवस्थित किया जायेगा, यातायात व्यवस्था का क्या होगा, यहां खेलने वाले कहां खेलेंगे तथा बृद्ध कहां बैठेंगे अनेक ऐसे सबाल हैं जो जीडीए को पहले देना चाहिये ? इसके अलाव प्रश्न यह है कि जीडीए ने कालोनी बसाते समय जो बायदे किये थे उनका क्या होगा,चूुकि पहले आवासीय कालोनी में व्यावसायिक गतिबिधियों की बात नहीं थी?



0 comments:
Post a Comment