पणजी। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि 40 सदस्यीय विधानसभा में 16 सदस्यों वाली कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उनसे विधानसभा भंग नहीं करने और इसके बजाय सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को न्यौता देने का अनुरोध किया। कावलेकर नीत सभी 16 कांग्रेसी विधायक राजभवन गये लेकिन वे राज्यपाल से नहीं मिल सके क्योंकि वह राज्य से बाहर हैं। उधर भाजपा ने कहा है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।
बता दे कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अग्नाशय से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर का डॉक्टर का एक दल जांच कर रहा है। सूत्र ने कहा, ‘डॉक्टरों का एक दल उनकी जांच कर रहा है और उनके कुछ टेस्ट भी किए जाएंगे।’



0 comments:
Post a Comment