गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) यशोदा हाॅस्पिटल एंड रिसर्च संेटर नेहरू नगर द्वारा केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्रियां दवाइयां, कपड़े एवं रोजना इस्तमाल होने वाले सामान इत्यादि भारी मात्रा में एकत्रित कर यशोदा हौॅस्पिटल एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद की ओर से केरल भेजा जा रहा है।
आज सुबह जिलाधिकारी गाजियाबाद के कार्यालय से माननीया जिलाधिकारी महोदया श्रीमती रितु महेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरे ट्रक को गाजियाबाद शहर से केरल हाउस, दिल्ली को रवाना किया। इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ केरेला के स्टाफ नर्स ने सम्मिलित होकर इस सामग्री को केरल रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों में केरल में आई भयंकर बाढ़ एवं त्रासदी से हजारों लोगो की जान गई एवं लोगों मैं विभिन्न प्रकार की बिमारियां फैलने लगी ऐसे समय में सहायता की बहुत ही सख्त आवष्यकता होती है। इस त्रासदी को मध्येनजर रखते हुए यशोदा अस्पताल के मेडिकल डाईरेक्टर डा0 रजत अरोडा ने राहत सामग्री को भेजने का निर्णय लिया। यषोदा अस्पताल के चेयरमैन डा0 दिनेश अरोडा ने कहा यषोदा अस्पताल परिवार केरल में बाढ़ से पीड़ित लोगों के प्रति असीम सहानुभूति रखता हैं और उनकी ओर से और भी जो भी सहायता बन पडे़गी वो उसे करने के लिए तैयार हैं। उन्होने बताया कि ये सारी सामग्रियाॅ एवं दवाईयाॅ आदरणीय जिलाधिकारी महोदया की और आज शाम तक केरल के लिए प्रस्थान हो जाएगा। दवाइयों में मुख्यतः एन्टीबायोटिक्स, खाॅसी बुखार एवं दर्द की दवाईयाॅ एवं अन्य सभी जरूरी दवाईया मौजूद हैं।



0 comments:
Post a Comment