साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र में टीला मोड़ पुलिस चैकी के एक छोटे हाथी वाहन से अज्ञात चोर ने डैशबोर्ड में रखे 43हजार रूपये गायब कर दिये। पुलिस ने इस मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया है लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यूपी 14 जीएफ 2690 संख्या का छोटा हाथी लोनी से साहिबाबाद जा रहा था। चालक को टीला मोड़ के पास लघु शंका के लिए गाड़ी को रोकना पड़ा। गाड़ी पर उस समय चालक संतोष और क्लीनर अंशुल थे। जब दोनों लघुशंका से निवृत हो करके लौटे तो उन्होंने देखा कि गाड़ी का दरवाजा खुला था और डैस बोर्ड में रखे 43 हजार रूपये गायब थे। घटना की शिकायत दोनों लोगों ने टीला मोड़ को इस मामले पर संदेश व्यक्त किया है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। यह वाहन बच्चों के नमकीन के पैकेट लोनी से आये थे और साहिबाबाद के मार्केट में आपूर्ति किए जाने थे।



0 comments:
Post a Comment