साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शालीमार गार्डन मेन के एक पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव शालीमार गार्डन मेन स्थित शिक्षा देवी पार्क से सुबह 6बजे वहां मार्निंग वाॅक के लिये आये लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। मृतक की उम्र करीव 50 वर्ष है तथा उसकी पहचान नहीं हुई है।
अज्ञात शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी वहां पहुंचे जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। ये शव बेंच के पास जमीन पर पड़ा था तथा पास में एक बोतल थी। लोेगों को संदेह है कि मरने वाला कोई शराबी है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं वार्ड 37 के भाजपा पार्षद को कुछ लोगों ने शिकायत की कि 80 फुटा रोड पर जहरीली कैप्सूल की नकली शराब बेची जाती है। जिसकी शिकायत पुलिस को किया मगर कोई कार्यवाही नही हुई हैं।



0 comments:
Post a Comment