इटावा । उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इटावा में दुघर्टनाग्रस्त डीसीएम से गुरूवार को दो लग्जरी कारों के टकराने से कार सवार दो लोगो की मौत हो गयी तथा आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये ।
सैफई के पुलिस उपाधीक्षक निर्मल सिंह बिष्ट ने यहॉ बताया कि आज तडके 3 बजे के करीब आगरा से लखनऊ जा रही डीसीएम पूर्वी नगला सवी के पास टायर फट जाने से दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे मे डीसीएम का चालक संजय कुमार पुत्र गुहाराम निवासी खलधार थाना ताखा जिला धार मध्य प्रदेश ,परिचालक साथी कुंदन चौहान पुत्र बलवंत सिंह निवासी आशापुर थाना महेश्वर जिला खरगोन मध्य प्रदेश घायल हो गये ।



0 comments:
Post a Comment