नयी दिल्ली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) देश में डीजल के दाम लगातार पाँचवें दिन बढ़े हैं जबकि पेट्रोल के दाम चार दिन बढ़ने के बाद बुधवार को स्थिर रहे।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली और कोलकाता में आज डीजल 24-24 पैसे महँगा होकर क्रमश: 74.35 रुपये और 76.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।
मुंबई में डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 77.93 रुपये प्रति लीटर हो गयी। चेन्नई में डीजल के दाम 26 पैसे चढ़े और यह 78.61 रुपये प्रति लीटर बिका।



0 comments:
Post a Comment