साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) माता दुर्गा की 5 दिन की पूजा के बाद भक्तों ने शुक्रवार को माता के साथ गुलाल की होली खेलकर हंसी खुशी से शोभायात्रा के साथ विदा किया।
हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद में करीब दो दर्जन स्थानों पर माता दुर्गा की पंडाल बनाकर 5 दिन भक्तों ने पूजा अर्चना की । विजयादशमी के दिन शुक्रवार को भक्तों ने माता के साथ गुलाल से होली खेली और हंसी-खुशी ढोल बाजे के साथ माता को एक भव्य विदाई जुलूस के साथ विदा कर दिया। मूर्ति के विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में बच्चे बड़े बूढ़े महिला पुरुष सभी गाते बजाते नाचते हुए निकले।
श्याम पार्क मेन स्थित सर्वजन श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समिति ने माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली और हंसी खुशी माता को इस आशा के साथ विदा किया कि वह अगले साल फिर आएगी और भक्तों को अपना दर्शन व आशीर्वाद देंगीं।
वसुंधरा के 4 ए स्थित मीडिया पब्लिक स्कूल में बंगाली समाज द्वारा आयोजित दुर्गापूजा समारोह का दशमी को समापन करने के बाद मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन धूम - धाम से किया गया। भक्त ढोल के थापों पर नाचते हुए एक दूसरे को गुलाल लगा रहे थे, महिलाएं सिंदूर खेल रही थी। इस मौके पर बांगिया कल्याण समिति के अध्यक्ष भास्कर डे, एस. मोहन, सुब्रोतो भट्टाचार्य, जयदीप विश्वास, प्रवण शाह आदि लोग मौजुद थे।
फोटो कैप्शन- माता को शोभा यात्रा के साथ विदाई देते भक्तगण।



0 comments:
Post a Comment