नयी दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के बीच टिकट बंटवारे को लेकर उठे विवाद ने भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच इंदौर में होने वाले दूसरे वनडे को विशाखापत्तनम स्थानांतरित करा दिया है।
बीसीसीआई ने बुधवार को यहां जानकारी देते हुये बताया कि इंदौर में 24 अक्टूबर को खेले जाने वाला दूसरा वनडे इसी दिन अब विशाखापत्तनम में होगा। पांच मैचों की सीरीज़ का पहला वनडे 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा जबकि तीसरा वनडे 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवां 1 नवंबर को तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा।
जिस बात की आशंका थी आखिर में वह सही साबित हो गयी और इंदौर से दूसरे वनडे की मेजबानी छिन गयी।



0 comments:
Post a Comment