साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) श्यामपार्क एक्सटेंशन के बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से उसका मोबाइल लूट लिया। युवक बदमाशों के पीछे भी भागा लेकिन बदमाश आराम से शनी चैक की ओर भाग गये। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जनकारी के अनुसार श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी नीरज यहां बी 47 में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह घर के पास के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। मेडिकल स्टोर के पास पहुंचकर वह मोबाइल पर ई-मेल चेक करने लगे। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश वहां से फरार हो गए। साहिबाबाद थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment