साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) लिक रोड थाना क्षेत्र स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी से एक आढ़ती की अलमारी से चोरी हुए करीब सवा लाख रुपये के संदिग्ध को थाना लिंकरोड पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से एक लाख दस हजार बरामद कर लिये हैं। गौरतलव है कि इस मामले में आढ़ती ने अपने कर्मचारी पर डुप्लीकेट चाबी बनवाकर सेफ से रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार सतवीर चैधरी निवासी गांव रईसपुर की साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में सब्जी और फल की आढ़त हैं। सतवीर चैधरी की आलमारी से तीन दिन पहले 1.30 लाख रुपये चोरी हो गये थे। आड़ती को आसपास के दुकानदारों से जानकारी मिली थी कि उसकी दुकान पर काम करने वाले ओमप्रकाश ने आलमारी की चाबी बनाने वाले एक कारीगर को बुलाकर उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवायी थी। ओमप्रकाश ने ही चाबी बनवाकर रुपयों की चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की तथा सर्विलांस की मदद से ओमप्रकाश उर्फ रामप्रकाश पुत्र नेघराम निवासी नौदई बांगर थाना नरौरा जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। उससे एक लाख 30 हजार में से एक लाख दस हजार रूपये बरामद कर लिये हैं,बाकी की रकम उसने अपने लिये खर्च करली है



0 comments:
Post a Comment