साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) साहिबाबाद विधान सभा के विधायक सुनील शर्मा ने वसुंधरा सेक्टर १ स्थित श्री हरी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के मंचन का आनंद लिया और श्री हरी रामलीला के मंचन को ट्रांस हिंडन में आयोजित सभी रामलीलाओं में सर्वश्रेष्ठ मंचन बताया।
मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया रामलीला आयोजकों व आर डब्ल्यू ए की मांग पर विधायक ने रामलीला मैदान को आवास विकास परिषद से स्थायी रामलीला मैदान बनवाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखने व कमर्शियल लैंड से कल्चरल ग्राउंड में परिवर्तित करने का भरसक प्रयास करने की घोषणा रामलीला मंच से की ।
इस मौके पर चेयरमैन टिंकू चोधरी, रवि राणा ,आर पी घिल्डियाल, नवदीप सिंह, प्रेमपाल मान, अजयपाल,शैलेन्द्र सिंह,संजीव चमोली, बी एस रावत, विकास, प्रीति भारद्वाज, बीना कोठारी, उर्मिला शर्मा आदि उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment