कब्जे से चोरी की एक भैंस , 2 चाकू व एक टाटा मैजिक बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना निवाडी पुलिस कल रात गश्त व चैकिंग कर रहे थे। सौन्दा पुल से आगे उजैडा गेट के पास चैकिंग के दौरान ग्राम डबाना की ओर से एक गाडी आती दिखाई दी जिसे टार्च की रोशनी में रूकवाया गया, रूकते ही एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा तीन व्यक्यिों इमरान पुत्र शमशाद निवासी आदर्श कालौनी बृजविहार कस्बा व थाना मुरादनगर गाजियाबाद, शानू उर्फ शान मौ0 पुत्र नवाब निवासी ईदगाह के सामने तेली वाली गली कस्बा व थाना मुरादनगर गाजियाबाद तथा फरमान पुत्र सलीम निवासी स्कूल कच्ची सराय झील वाली मस्जिद के पास कस्बा व थाना मुरादनगर गाजियाबाद को मय गाडी नं0 यू0पी0-14बीटी 1458 को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त शानू उर्फ शान मौ0 के कब्जे से एक अदद चाकू व अभियुक्त फरमान उपरोक्त से भी एक चाकू नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि दिनंाक 11 सितबंर 2018 को उनके द्वारा ग्राम कुम्हैडा से भैंस चोरी की गयी थी यह वही भैंस है जिसे हम बेचने जा रहे थे। उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या -347/18 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात दिनंाक 12 अक्टूबर 2018 को पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण ने मजीद पूछताछ पर बताया कि दिनंाक 12/13 सितंबर 2018 की रात्रि में उनके द्वारा ग्राम गढी कुम्हैडा से 4 पशु जिनमें एक भैंस, एक भैंसा, एक कटिया व एक बछिया चोरी किये गये थे उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या -331/18 धारा 379/411 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत है जिसमें एक गाडी महिन्द्रा पिकअप नं0 यू0पी0-12एटी 8803 जिसका इंजिन नं0 ज्ठश्र1ळ64140 चैसिक नं0 ड।र्1न्2ज्टज्ञश्र1ळ56824 पुलिस चैकिंग के दौरान पीआरवी 2626 पर नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा दिनंाक 13 सितंबर .2018 को पूर्व में बरामद किये जा चुके थे।
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में अन्य थाना क्षेत्रों में यथा ग्राम फफराना थाना मोदीनगर, ग्राम भटजन व रघुनाथपुर खेडा थाना भोजपुर से पशु चोरी की घटनाओं का भी इकबाल किया है।
अभियुक्त शानू उर्फ शान मौ0 उपरोक्त थाना मुरादनगर के धारा 307 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहा था। इनके खिलाफ विभिन्न थानाओं में करीब दरे दर्जन चोरी के मुकदमें दर्ज है। इनका एक साथी मैराज खाॅ पुत्र यासीन निवासी मोहिउददीनपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर फरार हो गया था।



0 comments:
Post a Comment