श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए।पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हुए एक विस्फोट में एक नागरिक भी मारा गया।उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के लारलू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और खोज अभियान चलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान में लगे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षाबलों के हटने के बाद नागरिक मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि जब वहां कुछ विस्फोटक फटा तो उनमें से एक की मौत हो गई।
View image on Twitter
View image on Twitter
ANI
✔
@ANI
The encounter concluded just now and I have been told that three terrorists were neutralised in it. The operation is being wound up. Their identity is yet to be ascertained: DGP Dilbag Singh on encounter in Kulgam's Larro area. #JammuAndKashmir
11:25 AM - Oct 21, 2018
150
48 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वहां ना जाने की हमारी अपील के बावजूद लोग अभियान के तुरंत बाद मुठभेड़ स्थल पर गए। उन्होंने सुनी नहीं और सुरक्षाबलों के जाते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ विस्फोटक फट गए जिससे नागरिकों को चोटें आयी। लारलू के रहने वाले उबैद लावे की घटना में मौत हो गई।’’



0 comments:
Post a Comment