कब्जे से लूट व चोरी के 12 मोबाईल फोन व एक मोटरसाईकिल बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) लोनी बोर्डर पुलिस ने आज सुबह 11.30 बजे बन्थला नहर के पास से इस्लाम पुत्र पप्पन निवासी बिलाल मस्जिद ग्राम पसौडा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद तथा शाहिद पुत्र महन्दी हसन निवासी मौसम बिहार पसौडा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या -488/18 धारा 392 भादवि थाना लोनी बोर्डर गाजियाबाद से सम्बन्धित लूट का एक मोबाइल व मुकदमा अपराध संख्या - 455/18 धारा 414 भादवि से सम्बन्धित चोरी के 11 मोबाइल फोन एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।



0 comments:
Post a Comment