गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लोनी पुलिस ने आज सुबह करीब 10:30 बजे बंथला नहर के किनारे पार्किंग के पीदे से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके निशानदेही पर 20 अक्टूबर को चोरी हुए स्क्रैप एल्युमीनियम , रेडियेटर के सफल अनावरण करते हुए यह गिरफ्तारी की है। इस मामले का लोनी थाना में दर्ज रिपोर्ट मुकदमा अपराध संख्या 2389/18 धारा 380 भादवि आई.सी.डी.लोनी से है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भूरा कबाडी पुत्र मौसम अली निवासी ग्राम चैंडेरा थाना छतारी जिला बुलन्दशहर हाल पता मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद है। पुलिस ने इसके निशानदेही पर 200 किग्रा एल्यूमीनियम व 3 रेडियटर कीमत लगभग 60 हजार रूपए बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शातिर चोर भूरा कब्बाडी द्वारा अपने साथी कब्बाडियों के साथ आई सी डी डिपो लोनी का माल काफी समय से चोरी किया जा रहा था। पुलिस इस मामले में अभी अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।



0 comments:
Post a Comment