घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कलकता, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) पश्चिम बंगाल में हावड़ा के संतरागाछी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम ट्रेन पकड़ने को लेकर भगदड़ मच गई। इसमें दो लोगों के मारे जाने और 35 के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना उस समय घटी जब एक एक्सप्रेस ट्रेन और दो ईएमयू लोकल ट्रेनें एक ही समय करीब 6ः30 बजे स्टेशन पर पहुंचीं और ट्रेनों पर चढ़ने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म की ओर जाने लगे।
एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने कहा कि नागरकोइल-शालीमार एक्सप्रेस और दो ईएमयू ट्रेनें एक ही वक्त पर स्टेशन पर पहुंचीं, वहीं शालीमार-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और संतरागाछी-चेन्नई एक्सप्रेस जल्द ही पहुंचने वाली थीं। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के बीच पैदल पारपुल पर यह घटना घटी।
नागरकोइल एक्सप्रेस के रुकते ही यात्रियों ने एक ही सीढ़ी से बाहर निकलने की कोशिश की। स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोग गिर पड़े। लोगों के गिरने पर शोर मचना शुरू हो गया और भगदड़ मच गई।
अधिकारियों ने मामले को लेकर हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इसके तहत खड़गपुर में 032221072 और संतरागाछी में 03326295561 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।



0 comments:
Post a Comment