- 8 अक्टूबर को हिंडन एयरबेस पर मनाया जायेगा 86 वां एयर फोर्स डे
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) हिंडन एयरबेस पर 8 अक्टूबर को 86 वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर वायुसेना के जांबाजों द्वारा विमानों के साथ आकाश में हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाई जायेगी। इस बार स्कूल के छात्रों के लिए एयर फोर्स ने स्पेशल तैयारी की है।
हिंडन एयरबेस पर पैराशूटर्स अपना करतब दिखायेंगे, वहीं तिरंगे के रंग के पैरशूट से छलांग भी लगायेंगे। इसमें लड़ाकू विमान सुखोई तथा देशी फाइटर प्लेन तेजस भी रहेगा।
हवाई करतब के लिए रिहर्सल हर वर्ष की भांति 1 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है।। ऐसे सामन्य क्षेत्र निनके ऊपर वसयुयान नीचे के स्मर पर उड़ान भरेंगे, उनमें शामिल है वजीरपुर पुल, करावल नगर, अफजलपुर - हिंडन, शामली, जिवाना, चंडीनगर, - हिंडन, हापुड़ - पिलखुवा - गाजियाबाद - हिंडन है।
इस एयर फोर्स का खास फोकस युवाओं पर केंद्रित किया है। युवाओं को वायुसेना के तरफ आकर्षित करने के लिए अधिकारियों ने एनसीआर के स्कूल व काॅलेज के छात्रों को एयर शो देखने के लिए आमंत्रित किया है।
कल ड्रेस रिहर्सल के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के मध्येनजर जिन्हें पास जारी किया गया है वही अंदर प्रवेश कर पायेंगे। कइ सतर पर जांच से गुजरना पड़ सकता है। वायु सेना हिंडन् के अधिकारी के अनुसार छात्र व युवाओं के लिए जांच की स्पेशल व्यवस्था की गई है। हालांकि इस बार सबसे ज्यादा शो में युवाओं को आमंत्रित किया गया है।
6 अक्टूबर को फूल ड्रेस रिहर्सल होगा। 8 अक्टूबर को हवाई करतब 8 बजे सुबह आरंभ हो जायेगा जिनमे विख्यात आकाश गंगा के झंडा फहराने वाले स्काई डाइवर्स अपनी रंगारंग छतरियों में एएन - 32 वायुयान से अपने करामात दिखायेंगे।
विमान परेड ( फ्लाईपास्ट ) में उत्कृष्ट वायुयान, आधुनिक परिवहन वायुयान तथा अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू वायुयान शामिल हैं। यह समारोह हैरतअंगेज एरोबैटिक करतब के साथ समाप्त होगा।


0 comments:
Post a Comment