गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कडे शब्दों मेे कहा है कि स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य छात्रों की फीस तथा अन्य मदों में जिनकी फीस छात्रों से ली जाती है पूरी पारदर्शिता बरते।
उन्होेने कहा कि अभिवाकों का यह अधिकार है कि उनको इस बात की जानकारी हो कि उनके बच्चों की किसी मद में क्या फीस है। उन्होने निर्देश दिये कि मनमर्जी से फीस में वृद्वि करने वाले स्कूल प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यो के विरूद्व हर दशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी स्कूल अपने कम्पोजिट वार्षिक फीस का वे्रकअप दे ताकि किसी भी छात्र को असमंजस की स्थिति का सामना न करना पडे यह भी सुनिश्चित हो कि छात्रों से लिये जाने वाले शुल्क की पूरी रसीद उनको समय से उपलब्ध करा सकें।
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभागार में जनपद की फीस निर्धारण कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने निर्देश दिये कि प्रधानाचार्यो का यह दायित्व है कि छात्र अभिभावको की फीस सहित अन्य सभी समस्याओं का तेजी से निर्धारण करें इसमें भी वह हीला - हवाली वरदास्त नही करेगी। उन्होने कहा कि संचार कान्ति के इस युग में यह सुनिश्चित किया जाये कि जो भी शासनादेश छात्रों व अभिभावकों से सम्बन्धित फीस आदि के बारे में उनको डी0एफ0आर0सी0 की मेल पर प्रदर्शित किया जाये । ताकि हर अभिभावक इसके सम्बन्ध में पूरी जानकारी रखे। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि स्कूल प्रधानाचार्य अपने फीस आदि के मदों का आडिट भी समय से कराये ताकि पारदर्शिता से समझोैता न हो सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्कूलों में बनायी गयी अभिभावक कमेटियों को नियमित करें और कमेटी अपनी साप्ताहिक रूप से बैठक आयोजित कर उसमें छात्रों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यह बैठक प्रत्येक शनिवार को सभी स्कूल आयोजित करें। जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कडे निर्देश दिये कि बच्चे देश के भविष्य है इसलिए उनकी शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नही किया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला विद्यालय निरीक्षक, चार्टिड एकाउन्टेैन्ट, प्रधानाचार्य, अभिभावक उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment