गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी अपने कार्यकक्ष में विभिन्न एजेन्सियों के माध्यम से कराये जा रहे पिलरों पर वाॅल पेैन्टिगं कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को दिशा निर्देश दे रही थी। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन के साथ जिलाधिकारी ने लोनी नगर पालिका परिषद द्वारा कराये जा रहे गाजियाबाद फलाई आॅवर व सहारनपुर रोड पिलरों पर हो रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होने यू0पी0एस0आई0डी0सी0 की अधिकारी से कहा कि वे निविदा आमंत्रित कर कार्य करें। उन्होने एजेन्सी संचालाकों से कहा कि मुझसे डिजाईन अप्रूव कराकर ही कार्य आरम्भ करें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्रामीण क्षेत्र के पोईन्टस पर वाॅल पेन्टिगं कराने की जानकारी ली। डी0पी0आर0ओ0 ने बताया कि ओर्डिनैन्स फेैक्ट्री का फलाई आॅवर धेधा गांव अंडर पास व डासना पुल पर बाॅल पेन्टिगं करायी जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वाॅल पेन्टिगं की थीम स्वच्छता व पर्यावरण होनी चाहिये। उन्होने कहा कि जिस एजेन्सी को काम दिया गया है वो नगर के प्रमुख पिलरों पर पहले कार्य कर दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, यू0पी0एस0आइ0डी0सी0 के अधिकारी, व एजेन्सी संचालक उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment