नोएडा । थाना दादरी क्षेत्र के सूरज फार्म के पास रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक कार मिस्त्री को गोली मारकर उसके पास रखे 10 हजार रुपए लूट लिए। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दादरी के पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि एक कार गैराज में मिस्त्री का काम करने वाला राकेश रविवार शाम सूरज फार्म के पास से गुजर रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया तथा उसके पास रखे 10 हजार रुपए लूटकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 comments:
Post a Comment