साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र में लगातार हो रहीं लूट व डकैती की बारदातों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र की जनता का हौसला बढ़ाने और अपराधियों का हौसला तोड़ने के लिये बृहस्पतिवार की रात में बदमाशों को न केवल ललकारा बल्कि उनकी गोली की जवाब गोली से देकर दो बदमाशों को लंगड़ा कर रूकने के लिये मजबूर कर दिया। इस घटना में एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है लेकिन वह तथा दोनों बदमाशों की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष साहिबाबद रण सिंह अपने साथी कांस्टेबल विपिन कुमार, सुनील तथा आशीष के साथ रात गश्त में थे। उन्हें मुखबिर से बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। भौपुरा गांव के तिराहे के पास उन्होंने करीव 11 बजे एक अपाची बाइक को तेजी से आते देखा तथा बदमाश होने के शक में उन्हें रूकने का इसारा किया गया,लेकिन अपाची सवार बदमाशों ने बाइक रोकने की बजाय और तेज कर दी तथा पुलिस को मुंह चिढ़ाया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को ललकारा और पीछा किया । वायरलैस से तुरंत पुलिस चैकी टीलामोड़ को घटना से अवगत कराया गया। टीलामोड़ पर बैरीकेट लगा देख बदमाशों ने फरूखनगर की ओर कच्चे रास्ते में अपनी वाइक दौड़ा दी तथा तभी अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से नीचे गिरते ही पुलिस पर फायर झोंक दिये। इस घटना में कांस्टेबिल हसन जावेद जैदी की वांयी कोहनी के नीचे गोली लग गयी। पुलिस ने धैर्य रखते हुए जबावी कार्रवाई की और पुलिस की एक एक गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लग गयी। गोली लगते ही बदमाश हिम्मत हार गये और आत्मसर्मपण कर दिया। पुलिस द्वारा तीनों घायलों को उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशो में से एक जो बाइक पर पीछे बैठा था चंदन उर्फ बाबर पुत्र सुरेश चंद निवासी झाुग्गी 36रोड 64 शरदपुरी न्यू सीमापुरी दिल्ली से एक पिस्टल तथा 5कारतूस तथा बाइक चलाने वाले राहुल पुत्र विजय कुमार बाल्मीकी निवासी602 ताहिरपुर सराय सीमापुरी दिल्ली से एक तमंचा 315 बोर तथा कुछ कारतूस बरामद किये हैं। इसके अलावा इनसे एक लूटी गयी चैन व लूट में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक बरामद की है।
सीओ चतुर्थ डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनो आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। राहुल एक शातिर अपराधी है जिस पर दिल्ली के विभिन्न थानो में हत्या लूट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी राहुल अपने साथ नाजायज पिस्टल लेकर चलता है। मौका पाकर अपराधिक वारदात को अंजाम देता था। जबकि दूसरा आरोपी चंदन शातिर किस्म झपटमार और लुटेरा है। वही दिल्ली में ही लूट के मामले में 2015 को जेल गया था। हाल ही में अगस्त के महीने में जेल से छूट कर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर उनका पूरा अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।




0 comments:
Post a Comment