गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र गाजियाबाद बीरेन्द्र कुमार ने सूचित कि है कि एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत चिहिन्त उत्पादों (जनपद गाजियाबाद हेतु यांत्रिकी उत्पाद) के समग्र विकास हेतु वित्त पोषण में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चिहिन्त ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों की विभिन्न विधाओं में कार्यरत अथवा कार्या करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिये एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत मार्गदर्शक सिद्वान्तों के अधीन वित्त पोषण सहायकता योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 के लिये राष्ट्रीयकृत बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको व अन्य शिडयूल्ड बैंको द्वारा वित्त पोषण किया जायगा तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत मार्जिन मनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करायी जायेगी, हेतु उद्योग, सेवा व व्यवसाय क्षेत्र के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
उन्होने बताया कि 14 दिसम्बर 2018 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा जमा आवेदन पत्रों पर साक्षात्कार किया जाना प्रस्तावित है। आवेदको से अनुरोध है कि 7 दिसम्बर .2018 तक अपने पूर्ण आवेदन पत्र इस कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे उनके आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
योजना की अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, ए-1 मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद (दूरभाश संख्या-0120-2712028) में सम्पर्क कर सकते है।



0 comments:
Post a Comment