गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर निगम, जल निगम, पुलिस विभाग, प्रदूशण विभाग, सम्भागीय परिवहन विभाग, विधुत विभाग, उद्योग आदि विभागो के अधिकारी तथा विभिन्न ओैद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली, पानी सडक, सुरक्षा आदि समस्याओ का निस्तरण प्राथमिकताओ के आधार पर करे। उन्होने कहा कि औेद्योगीकरण के विकास के लिए आवश्यक है कि उद्योगो को आवश्यक सुविधाये उपलब्ध कराकर उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होने नगर निगम के अभियन्ता को ओैद्योगिक क्षेत्र की सडको जल निकासी तथा सफाई की नियमित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर समस्त ओैद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त अतिक्रमण के प्रकरण पर नगर आयुक्त सी0पी0सिंह ने बताया कि 12 दिसम्बर 2018 से अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जायेगा। समस्त औद्योगिक क्षेत्र बी0एस0 रोड व साउथ साईड जी0टी0रोड व कविनगर, साईट-4, साईट-2, आनन्द औ0क्षे0 में नगर आयुकत द्वारा बताया गया कि नालियों की सफाई का कार्य, कूडा एकत्रित करना एवं अन्य सफाई कार्य सुचारू रूप से कराये जा रहे है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुये कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था हेतु कर्मचारियों की तैनाती में कौताही बरती न जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त औद्योगिक क्षेत्रो में खराब पडी हुई स्ट्रीट लाईटों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये जिस पर नगर आयुक्त ने बताया कि साहिबाबाद औ0क्षे0 में कुल 180 सौर ऊर्जा मार्ग की स्ट्रीट लाईटों में से 100 लाईटें सौर ऊर्जा में बदल दी गयी है एवं 80 लाईटे ठीक करायी जा रही है।
बैठक में उद्यमियों द्वारा बताया गया कि हिण्डन विहार, सिहानी रोड आदि क्षेत्रों में इण्टरलाॅकिग टाईल्स व खडंजा आदि क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में परेशानी का समाना करना पड रहा है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अवर अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्या की गम्भीरता को देखते हुये जल्द से जल्द वहाॅ का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाये। उद्यमियों ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रालो एवं ट्रको द्वारा अवैद्य रूप से पार्किग की जा रही है, ये वाहन करीब 10-12 दिन से एक ही स्थान पर खडे है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, नगर से जानकारी प्राप्त करते हुये पाया कि उक्त प्रकरण पर पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया गये है कि एक सप्ताह के अन्दर अपने खडे हुये वाहन को हटा ले अन्यथा उन वाहनों को लवारिस घोषित करते हुये इनकी नीलामी करा दी जायेगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा बताया गया कि लोनी इण्ड0 एरिया आर्यनगर औद्यौगिक क्षेत्र एवं राजकीय ग्रामीण औद्योगिक आस्थान तथा लोनी औद्योगिक स्ट्रीट लाईटों में एल0ई0डी0 का कार्य वर्तमान में ई0ई0एस0एल0 कम्पनी द्वारा नही हो पाया है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि लाईटो का कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराये। बैठक में उद्यमियों द्वारा बताया गया कि लोनी स्टेट इन्डस्ड्री एसोसिएशन औद्योगिक क्षेत्र लोनी के सामने स्थित ग्रीन बैल्ट एवं औद्योगिक भूखडों से अतिक्रमण अभी तक नही हटाया गया है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी लोनी को निर्देशित करते हुये कहा कि जल्द आगे की तारीख लागाकर अवैध कब्जों को हटवाया जाये।



0 comments:
Post a Comment