इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जैन मुनि नयन सागर जी महाराज पर इंदिरापुरम थाने में कोर्ट के आदेश के बाद धार्मिक भावनाएं आहत करने और धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ है। मामला एक जैन धर्म के प्रमुख अनुयायी ने दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम की रहने वाले तथा जैन समाज के प्रमुख व्यक्तियेां में से एक महिम जैन ने थाना इंदिरापुरम में जैन मुनि नयन सागर जी महाराज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने व धोखा धड़ी का अरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। यह मामला अदालती आदेश के बाद दर्ज हुआ है।
जैन मुनि पर दर्ज मुकद्दमें में मूल बात कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से संबंधित है। जिसमें जैन मुनी नयन सागर जी महाराज आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। इससे समाज की बदनामी हुई तथा समाज के लोगों को मुनि के कारण अपयश झेलना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जैन मुनि पर 420,295,295 ए 296 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच कर रही है। सच्चाई क्या है यह इस मामले की विवेचना के बाद सामने आ सकता है।



0 comments:
Post a Comment