साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात मोहननगर पुलिस चैकी के पास नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक सुनार को लूट लिया। इससे जाहिर है कि पुलिस का खौफ बदमाशों पर नहीं है। वे बेखौफ होकर बारदात कर रहे हैं।
ताजा मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहननगर पुलिस चैकी क्षेत्र का है, जब मंगलवार की बीती रात एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक सुनार से सोना चांदी लूटा और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित सुनार क नाम कालीचरण है जो भोवापुर गांव कौशाम्बी की मार्केट में उर्वशी ज्वेलर्स के नाम से दुकान करता है। मंगलवार की रात में करीब 8.45 पर मोहन नगर के फ्लाईओवर पर दो अज्ञात बदमाशों ने सुनार को तमंचा दिखाकर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लुटेरे उससे 15 ग्राम सोना और 70 ग्राम चांदी लूट कर फरार हुए हैं।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के श्यामपार्क मेन में एक सप्ताह पहले ही दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर 2 करोड़ की ज्वैलरी ल्ूाटी थी। इसके बाद एक गैस एजेंसी से लुटेरे तीन लाख कैश लूट कर ले गये। पुलिस को चुनौती देकर बदमाशों ने तीन बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अभी तक तीनों वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का सुराग नही लगा पायी है।



0 comments:
Post a Comment