गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) ओम प्रकाश नायक सदस्य उत्तर प्रदेश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस, जनपद गाजियाबाद में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुष्मान भारत योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि योजनान्तर्गत जनपद गाजियाबाद में लगभग 2,50,000 लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद में इसके सफल क्रियान्वयन हेतु गहरा सन्तोष व्यक्त किया गया।
इस सम्बन्ध में यह भी जानकारी दी गई कि जनपद में इस योजनान्तर्गत कुछ प्राइवेट अस्पतालों को चयन किया गया है। जो भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार कार्य कर रहे है और जनसामान्य में इस योजना को लेकर अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। इस सम्बन्ध में मौके पर निर्देश दिये गये कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे उज्जवला योजना, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं समाज कल्याण सेक्टर से सम्बन्धित योजना का लाभ निचले स्तर तक पहुचे, यह जिला स्तर पर योजनाओं का सतत् समीक्षा कर सुनिश्चित किया जाये। ताकि समय से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ शासन की मंशानुसार मिल सके। इस सम्बन्ध में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न आर्थिक सहायता योजना के अन्तर्गत समीक्षा में निर्देश दिये गये कि इस योजना का लाभ तत्प्रता से लाभार्थियों को दिया जा रहा है। फिर भी जिला समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर निर्देशित किया गया कि वह पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए एक बार सभी लम्बित प्रकरणों समीक्षा करते हुए सम्बन्धित लाभार्थियों को यथाशीघ्र लाभान्वित करने की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण कराये।
इस अवसर पर माननीय सदस्य महोदय द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि समाज कल्याण विभाग गाजियाबाद के सहयोग से जनपद में बनजारा जाति का सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। इसी उदद्ेश्य से आज शोध संस्थान द्वारा तीन टीमोें द्वारा जनपद आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद एवं मेरठ में सर्वे का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। ताकि बनजारा जाति व्यक्तियों का सामाजिक, शैक्षिक, भौगोलिक, आर्थिक, उत्थान के उदद्ेश्य से अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कराया जा सके। प्रदेश स्तर पर यह सर्वे का कार्य 07 दिसम्बर 2018 तक पूर्ण कराने हेतु शासन स्तर से निर्देश जारी किये जा चुके है।
इस अवसर पर समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सूचना अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी के साथ साथ श्री तारा चन्द नायक, डाॅ0 चन्द्र नायक श्री मुकेश, श्री राजेन्द्र, डाॅ0 बी0एस0 नायक श्री विजय श्री फारूक सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment