साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान एवं सड़क सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता के उद्देश्य से विशेष रैली का आयोजन सोमवार को स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में किया गया। जागरूकता के लिये निकाली गयी रैली में विद्यालय के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान हिमांशु गौतम अपर जिलाधिकारी नगर थे तथा विशिष्ट अतिथि एसएन सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात थे। दोनों ने मलिकर दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र छात्राओ तथा उपस्थित सभी सिविल डिफेन्स के कार्यकर्ता व स्टाफ को यातायात नियम सुरक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया व जागरूक किया। यह रैली श्याम पार्क ऐक़्सटेंशन, राजेंद्र नगर व लाजपत नगर होते हुए विद्यालय प्रागण में समाप्त हुई। इस आयोजन में विद्यालय, सिविल डिफेन्स साहिबाबाद व गाजियाबाद के अलावा नगर निगम गाजियाबाद के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सिविल डिफेन्स के ललित जैसवाल (चीफ वार्डन) सीएम मीना (डिप्टी कंट्रोलर), अनिल अग्रवाल (डिप्टी चीफ वार्डन) एके ठाकुर (डिवीजन वार्डन) डॉ. पंकज मलिक तथा गोपाल बंसल (स्टाफ अफसर) उमेश बाबु गुप्ता (आई.सी.ओ) मंजुला शर्मा (पोस्ट वार्डन) श्याम बाबु अग्रवाल, नरेश जोशी, रामानंद त्यागी (सेक्टर वार्डन) आदि ने रैली को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्दक डॉ. राधे श्याम गुप्ता , प्रधानाचार्य विशोक कुमार, श्याम बिहारी शर्मा, वतन कुमार (महानगर प्रचारक) तथा मीडिया प्रभारी श्याम बाबू अग्रवाल व समस्त स्टाफ ने अतिथियो का माल्यार्पण व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।



0 comments:
Post a Comment