चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ आरोपी।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने चोरी गये एक मोबाइल फोन और स्कूटी को बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार किया है। वह स्कूटी को चोरी कर अपराधिक बारदातें करने की योजना बना रहा था।
प्ुालिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 नबम्बर को टीला मोड़ स्थित प्रेम स्वीट्स के सामने से एक स्कूटी व विवो का एक मोबाइल फोन चोरी हुआ था। इसकी एक रिपोर्टं थाना साहिबाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 3434/18 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया थां। सोमवार को पंचशील कालोनी के सामने से इस मुकद्दमे से संबंधित चोरी की स्कूटी व मोबाइल फोन के साथ राहुल पुत्र तिलक राम निवासी महमूदपुर थाना लोनी को गिरफ्तार कर स्कूटी मय मोबाइल फोन के बरामद कर ली गयी। आरोपी राहुल को चोरी और चोरी के माल की बरामदगी के आरोप में जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment