गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) विश्व हिंदू परिषद ने श्री राम मंदिर निर्माण हेतु दिल्ली में होने वाली विराट धर्म सभा के जन जन में संदेश देने एवम् जागरूकता के लिए श्री राम ज्योति यात्रा का आयोजन किया जो संध्या 5.00 बजे शहीद पथ नवयुग मार्केट से शुरू होकर चोपला मंदिर, रमते राम रोड, घंटाघर मंदिर, अनाज मंडी, अग्रसेन बाजार, दिल्ली गेट, जीटी रोड, हापुड़ रोड होते हुए नवयुग मार्केट पर समाप्त हुई। यात्रा को जन सामान्य का भारत माता की जय ओर जय श्री राम के उद्घोष से भारी समर्थन मिला।
यात्रा में धीरज जी महानगर संयोजक, विनय मक्कड़ जी, सुभाष बजरंगी, रविन्द्र कौशिक, धुरेंद्र जी महानगर सह संघचालक,कल्पना, सोनिया ,काजल विश्व हिन्दू परिषद,अनिल खेड़ा जी, धर्मराज जी नगर संयोजक, विवेक प्रेमी जी विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद एवम् अन्य कई जन संगठन ओर व्यापार मंडल के प्रमुख रहे। कार्यक्रम में लगभग 550 राम भक्तो ने मशाल ले कर संचलन किया।




0 comments:
Post a Comment