गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितू माहेश्वरी ने अपने कार्यकक्ष में यातायात मोबवलिटी प्लान, एलीवेटिड रोड के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर रही थी।
उन्होने कहा कि सड़क का इस्टीमेट बनाने से पहले पेड कटवाने की अनुमति ले लेनी चाहिए थी। 05 मीटर वाले पेड कट जाये इस सम्बन्ध में जिला वन अधिकारी से वार्ता कर पेड हटवाये। झिलमिल ढाबा व कट की समस्या व विधुत समस्या दिसम्बर तक समाप्त हो जानी चाहिए। उन्होने सेतू निगम के अधिकारी से कहा कि राजनगर एक्सटैन्सन के पुल का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। पुल निर्माण कार्य में तेजी लायें। गंग नहर से आगे वाली रोड़ डासना से मुरादनगर वाली सडक का मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मोरटा की तरफ सडक के चैडीकरण की आवश्यकता है जिसके लिए दो हजार के करीब पेड है जिन्हें हटाना होगा। आर0आर0टी0एस द्वारा कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सौन्दा कट पर भी कार्य करें कन्जेसन पोइन्ट पर पेड हटवाकर कार्य किया जाये। इन्दिरा पुरम में 33 कट बन्द करने प्रस्तावित थे। जिनमे से 16 कट बन्द कर दिये गये है। दो स्थानों पर कार्य पूर्ण कर दिया गया है चार स्थानों पर कार्य वाकी है यातायात की समस्या को देखते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्टेªट पाईन्ट बी सबसे ज्यादा व्यस्ततम है। यातायात को सुचारू करने के लिए वर्क प्लान करें। एलीवेटिड वाले यूर्टन में पेडों की समस्या आ रही है। राजनगर एक्सटेन्सन पर भी पोल सिफट होना है। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 दिस्मबर तक वाइन्डप कराये। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियन्ता ने कहा कि क्रिमिटोरियम 15 दिसम्बर तक पूर्ण कर दिया जायेगा। उन्होने एस0पी0 टैªफिक से कहा कि टेªफिक मेनेजमैन्ट सिस्टम लागू करें। मैट्रो इन्जीनियर से पूछा की आपके ट्रायल्स कब पूर्ण होगें । मैट्रो स्टेशनों की स्थिति के बारे में बताये और धीमे चल रहे कार्यो में प्रगति लाये। अर्थला में मैट्रो के अधिकारी सी0सी0 रोड बनवाये मेरी तरफ से सेतु निगम के अधिकारियों से समय के सम्बन्ध में पत्र भिजवाये। उपयोगिता को देखते हुये एलिवेटिड कोरीडोर बनाया जाये। ताकि जनपद में जनता को जाम की समस्या से न जूझना पडे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर व उप जिलाधिकारी मोदीनगर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियन्ता नगर निगम, के अभियन्ता व एक्स0ई0एन0 पी0डब्लू डी0 व मैट्रो के इन्जीनियर, यातायात पुलिस अधीक्षक, सेतु निगम के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment