साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) दिल्ली-वजीराबाद रोड पर सोमवार रात करीब 12 बजे यातायात पुलिस के सिपाही जितेंद्र सिंह को कुचल कर माने बालेे ट्रक चालक को पुलिस ने तुलसी निकेतन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद खुद को भीड़ से घिरता देख चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने इलाके में चैकिंग शुरू कर चैकी प्रभारी तुलसी निकेतन विजय यादव ने अपने साथियों की मदद से दिल्ली की ओर भाग रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रक चालक है जिजसे सिपाही कुचला गया था। आरोपी की पहचान सादिक निवासी ग्राम गड़ौलिया पट्टी थाना सहसवान जिला बदायूं के तौर पर हुई है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन सिपाही के शव को गृहजनपद मुजफ्फरनगर ले गए। गौरतलव है कि सोमवार की रात करीब 12 बजे यूपी गेट पर तैनात यातायात पुलिस जितेंद्र सिंह मोटरसाइकिल से भोपुरा तिराहे पर बैरियर देखने जा रहा था। तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।



0 comments:
Post a Comment