सिपाही पर मारने पीटने का आरोप Soldier accused of beating on



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  रेलवे स्टेशन साहिबाबाद पर अवैध तरीके से पानी बेचने के आरोप में जेल भेज गए एक वेंडर ने आरपीएफ के सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। दूसरी ओर सिपाही वेंडर के आरोपों को गलत बता रहा है।
        यह जग जाहिर है कि रेलवे स्टेशन साहिबाबाद पर ट्रेनों में वेंडर अवैध तरीके से सामान बेचते हैं। 15 फरवरी को आरपीएफ ने अवैध तरीके से पानी बेच रहे वेंडर राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप था कि सोमवार सुबह राहुल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अवैध तरीके से पानी बेच रहा था। आरोप है कि इस दौरान आरपीएफ सिपाही राजेंद्र ने उससे मारपीट की थी। 
     इस मामले में राहुल ने एसएसपी गाजियाबाद से आरपीएफ के सिपाही राजेंद्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उधर आरपीएफ चैकी प्रभारी एनके कसाना ने बताया कि राहुल अवैध तरीके से ट्रेन व स्टेशन पर सामान बेचता है। उसकी कई बार शिकायत मिली थी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment