किराने सामान व ट्रक सहित चालक लापता Including grocery and truck driver missing



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र से बृहस्पतिवार को 30 लाख रुपये का किराना का सामान लादकर पश्चिम बंगाल के लिए गये ट्रक और चालक का कोई पता नहीं चल रहा है। चालक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। चालक के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाना साहिबाबाद में शिकायत दी है।
         जिला हाथरस के सिकंदराराऊ गांव में रहने वाले नरेश ट्रक चालक हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह यूपी बार्डर सीमापुरी क्षेत्र से एक ट्रक में करीब 30 लाख रुपये का किराना का सामान लेकर पश्चिम बंगाल के लिए अकेले निकला था। देर रात करीब 12 बजे वह गढ़ पहुंचे की जानकारी हुई थी। इस दौरान उसने अपने परिजनों से बात भी की थी। बातचीत में उसने स्वयं को जाम में फंसे होने की बात की थी। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने नरेश को फोन किया, तो उनका फोन बंद बताया। तव से आज तक उससे संपर्क नहीं हुआ। इससे परिवार वाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। परेशान होकर परिजन यूपी बार्डर साहिबाबाद स्थित ट्रांसपोर्टर कार्यालय पहुंचे। ट्रांसपोर्टर ने पश्चिम बंगाल में फोन कर नरेश के पहुंचने के बारे में पूछा, तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचा है। किसी अनहोनी के आशंका से डरे हुए परिजनों ने मंगलवार को साहिबाबाद पुलिस से मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि चालक के फोन मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर  के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment