सड़क पर पानी भरा Water outdoors



गंदे पानी से लवरेज राजेन्द्र नगर की मुख्य सड़क।


साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पाॅश कालोनी राजेन्द्र नगर आर एम ब्लाक से ईएसआई अस्पाल के सामने गन्दे नाले का पानी सड़क पर भरा पड़ा है। इससे यहां के लोगो को अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

       ईएसआई हास्पीटल से लेकर राजेन्द्र नगर तक गंदे नाले का गन्दा पानी सड़क पर भर गया है। गंदा पानी भरने से लोगो को  ईएसआई हास्पीटल के फ्लैट तथा आरएम ब्लाक राजेन्द्र नगर में आने जाने के लिए लोगो को गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से आम आदमी भी गंदगी से गुजरने को मजबूर है। पैदल चलने वाले आदमी को गंदा पानी पार करने के लिये उसे रिक्शा करना पड़ रहा है। इससें रिक्शे वालों की तो चांदी हो गयी है लेकिन आम अदमी परेशान हैै। इस गंदगी से लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है ।
       यहां यह गौरतलब है कि सोमवार को ही नगर निगम गाजियाबाद के  मेयर आशु वर्मा ने नगर निगम के सभी अला अधिकारियो के साथ दौरा किया था तथा  यहां की गंदगी देख अपने अधिकारियों से काफी नाराज हुए थे। जिसका नतीजा यह रहा कि यहां की हालत और बदतर हो गयी तथा लोगो को अपने घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है । 
       आरएम ब्लाक राजेन्द्र नगर की रहने वाले विनोद शिशौदिया ने बताया कि इस गंदगी की शिकायत कई वार नगर निगम से की गयी है लेकिन नगर निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर यही हाल रहा तो यहां के लोग द्वारा जल्दी ही नगर निगम के अधिकारियों का घेराव किया जायेगा ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment