युवती को अगवा किया Kidnapped young woman



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  गांव कनावनी में रविवार रात में दावत खाकर बहन के साथ लौट रही युवती को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। लेकिन बहन के शोर मचाने पर लोगों को आते देख अपहर्ता युवती को चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए। घायल युवती को लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
           पुलिस के अनुसार इंदिरापुरम क्षेत्र के गांव कनावनी में हमीद सैफी की बेटी रिहाना और नरगिस रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दावत खाकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि कनावनी गांव के पास ही  पड़ोस में रहने वाले कपिल गौतम, कल्लू व रिंकू ने नरगिस को खींच कर कार में डाल लिया। इस पर रिहाना ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कार की ओर दौड़े लोगों को देख तीनों आरोपी नरगिस को चलती कार से फेंककर फरार हो गए। कार से नीचे सड़क पर फेंकने से घायल नरगिस को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। नरगिस के पिता हामिद सैफी ने बताया कि कनावनी पुलिस चैकी और इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत दी गई। थाना प्रभारी इंदिरापुरम प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment