जिम में तवियत बिगड़ी deteriorated in the gym



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) जिम में कसरत करने गये एक युवक की अचानक तवियत बिगड़ गयी और वह वेहाश होकर गिर गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
      जानकारी के अनुसार मकनपुर गांव में रहने वाला एक युवक मंगलवार सुबह इंदिरापुरम की एक जिम में कसरत करने आया। कसरत करने के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत खराव हो गयी। तथा वह बेहोश होकर गिर गया। जिम संचालक ने अन्य युवकों की मदद से उसे वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने जांच कर बताया कि युवक के सिर में ब्लड की क्ल¨टिंग होने से वह बेहोश हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की तबीयत ठीक हो गई। वहीं, जिम के आसपास यह लोगों में चर्चा हो रही थी कि बाॅडी बनाने के नाम पर एक विशेष तरह का इंजेक्शन लेने के कारण युवक बीमार हुआ है, लेकिन युवक  इससे  इन्कार कर रहा है। थाना प्रभारी इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment