‘आम बजट और लोग’ विषय पर विचार संगोष्ठी "Budget and others' views on the subject Seminar



वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  मेवाड़ संस्थान में आम बजट और लोग विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश रंजन ने कहा कि जिस प्रकार समय से पूर्व बजट बनाकर केन्द्र सरकार ने जारी किया है, इससे भविष्य में परिणाम सकारात्मक आने की उम्मीद है। खासकर खेती के लिए किसानों को समय पर पैसा मिलेगा। हमारे देश की विकास दर बढ़ेगी। 
      मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए श्री रंजन ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 28 फरवरी के बजाय एक फरवरी को बजट जारी करने का निर्णय लेकर भविष्य में अच्छे दिन आने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। हालांकि बजट में कुछ खास करने लायक नहीं बचा था, इसलिए लोगों को इससे कोई दिक्कत होने वाली नहीं है। सुविधाओं और आवश्यकताओं के हिसाब से बजट संतुलित और समयानुकूल बनाया गया है। हां, पाॅलिसी में बदलाव कर राज्य सरकारों को अपना पैसा अपने मुताबिक खर्च करने की छूट पहली बार मिली है। केन्द्र सरकार के अधीन नीति आयोग केवल इसकी निगरानी भर करेगा। उन्होंने नोटबंदी को मनी एक्सचेंज सिस्टम बताया और कहा कि इससे बैंकों को बहुत फायदा पहुंचा है। बैंकों के पास प्र्याप्त पैसा हो गया है। अब कर्जा लेना आसान तो होगा ही, उसे चुकाना भी कठिन नहीं रहेगा। 
मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने भी बजट को विकासोन्मुखी बताया। संस्थान की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल, मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट के महानिदेशक भारत भूषण, मेवाड़ परिवार के सभी सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे। डाॅ. आशुतोष मिश्र ने विचार संगोष्ठी का संचालन किया। 







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment