वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गाजियाबाद की 41 वीं वाहिनी पीएसी वैशाली परिसर में बुधवार को 20 वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने क्रिकेट बैट पर हाथ अजमा कर किया। इस अवसर पर पीएसी वाहिनी के सेनानायक दीपक कुमार के अलावा अन्य अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित थे ।
जानकारी के अनुसार बीसवीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ बुधवार को वैशाली स्थित पीएसी परिसर में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने क्रिकेट खेलकर किया । इस अवसर पर पीएसी के सेनानायक व आयोजन सचिव आईपीएस दीपक कुमार ने एसएसपी गाजियाबाद का स्वागत किया। इस अवसर पर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को आह्वान किया कि वह खेल की भावना से खेलें और अब एक अच्छा खिलाड़ी बनकर पीएसी ,पुलिस और प्रदेश का नाम देश में ऊंचा करने का काम करें । उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के नाम के आगे जवान लिखा होता है । यह इस बात का द्योतक है कि जब तक वह सेवा में रहे जवान दिखते रहें। इसलिए स्वास्थ और ऊर्जावान रहे।
आईपीएस दीपक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण जीडीए उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन वर्मा 9 दिसंबर को शाम 3 बजे करेंगी।



0 comments:
Post a Comment