कालोनी में गंदगी देख अपने अधीनस्थोें को हड़काते नगर आयुक्त।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बुधवार को वार्ड 73 शालीमार गार्डन का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनेक अनियमिततायें पाई गई। डेरी संचालकों पर डेयरियों को हटाने तथा समर्सिबल पंप उखाड़ने के आदेश दिए गए। एक ब्रांडेड मिष्ठान भंडार पर गंदगी के चलते उस पर ढाई हजार का जुर्माना ठोका गया।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बुधवार को वार्ड 73 शालीमार गार्डन का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनेक अनियमिततायें पाई गई। डेरी संचालकों पर डेयरियों को हटाने तथा समर्सिबल पंप उखाड़ने के आदेश दिए गए। एक ब्रांडेड मिष्ठान भंडार पर गंदगी के चलते उस पर ढाई हजार का जुर्माना ठोका गया।
जानकारी के अनुसार नगर निगम गाजियाबाद के नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बुधवार को शालीमार गार्डन वार्ड 73 का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्हें अनेक तरह की अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने देखा कि डेयरी संचालकों ने समर्सिबल पंप अवैध रूप से रास्ते में लगाए हैं जिनसे वह डेरी का गोबर नालियों में और सीवर में बहाते हैं । उन्होंने डेरी संचालकों से दो टूक कहा कि वह डेयरियों को हटा ले तथा समर्सिबल पंप उखाड़ लें नहीं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और समर्सिबल पंप उनसे उखाड़ने की कीमत भी वसूली जाएगी। नगर आयुक्त कॉलोनी में गंदगी को देखकर के नाराज हुए और इस पर उन्होंने अपने सफाई नायक को डांट लगाई ।
अग्रवाल स्वीट नाम की एक दुकान पर 2500 रुपयों का जुर्माना लगाया। आरोप है कि मिठाई की दुकान वाले ने गंदगी फैला रखी थी और वहां मक्खी मच्छर उड़ रहे थे। यह मिठाई की दुकान गोल्ड प्लाजा के पास है। कॉलोनी में इधर उधर किए गए अतिक्रमण को उन्होंने हटाने के निर्देश दिए तथा अवैध बैनर पोस्टर होल्डिंग्स को उखाड़ने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना इजाजत के होल्डिंग लगाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी इससे शहर गंदा होता है और यातायात बाधित होता है।
दीवारों पर लिखे विज्ञापन को पढ़कर नगर आयुक्त नाराज हुए और उन्होंने बवासीर के इलाज वाले एक विज्ञापन पर फोन मिला कर जब उससे बात की तो उस विज्ञापन जारी कराने वाले ने नगर आयुक्त से साफ कह दिया जो तुमसे हो जाए कर लेना। इसके अलावा चांद समरसीबल नाम के विज्ञापन पर भी कार्रवाई करने की बात कही किसने जगह-जगह चांद समर्सिबल वाला लिखा हुआ है। उन्होंने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह तत्काल बवासीर और चांद समर्सिबल दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं ।
इस अवसर पर मुख्य नगर अधिकारी सीपी सिंह, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद सिंह, स्वस्थ अधिकारी अनिल अग्रवाल, जोनल प्रभारी एसके गौतम, चीफ इंजीनियर महिनुद्दीन, सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव बालियान व पार्षद पवन रेड्डी आदि साथ थे।



0 comments:
Post a Comment