गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता मे आज 6 दिसम्बर को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शन्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में कानून एवं शन्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये अधिकारियों को दियें कडें निर्देश।
उन्होने कहा कि अपराधियों में कानून का भय व्याप्त हो, महिला सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, पुलिस एक्टिव मोड पर 24 घण्टे कार्य करे। उन्होने कहा कि अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टालरेन्स की नीति अपनायी जाये, अपराधों को प्रभावी ठंग से रोकने के लिये पुलिस को और अधिक सक्रिय रहना होगा। उन्होने कहा कि कही भी गैर कानूनी ढंग से चल रही पशु की स्लोटरिंग की कार्यवाही पर अंकुश लगाये जाये। थाने स्तर पर किसी भी पक्ष को संरक्षण नही दिया जाये और जो भी कार्यवाही हो वह निष्पक्ष रखे।
जिलाधिकारी ने आगामी 6 दिसम्बर 2018 को लेकर तमाम अधिकारियों को आगाह किया ताकि 6 दिसम्बर को कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो सके। उन्होने सर्किल आॅफिसर और थाना अध्यक्षों को भी निर्देशित किया कि वो अपने- अपने कार्य क्षेत्र में गश्त बढा दें। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि 6 दिसम्बर वाले दिन किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन बिल्कुल न हो और इस सम्बन्ध मंे कोई प्रचार आदि भी न होने दिया जायें। उन्होने कहा कि किसी भी संगठन को किसी भी तरह की कोई रैली, बैठक आदि करने की अनुमति नही दी जाये। वही पुलिस के आला अधिकारियों को भी इस बात की साफ तौर से राय दी गयी की वह अपने-2 इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाये व संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्त बडा दे। उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा लगता है जिसका पिछला आपराधिक इतिहास है तो उसपर कडी नजर रखे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी यह सुनिश्चित करे कि कही कोई शान्ति व्यवस्था भंग न होने पाये। यदि ऐसा संज्ञान में आता है तो इसके लिये अलग टीम बनायी जाये ताकि तुरन्त मौके पर पहुचकर घटना या समस्या का निस्तारण किया जाये। वही अधिकारियों यह भी हिदायत दी गयी कि अगर उनके कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसके लिये वह स्वंय जिम्मेदार होगें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ट्रेफिक, समस्त अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment