कब्जे से 15 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन व फर्जी दस्तावेज आदि बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना सिहानी गेट पुलिस ने आज दापहर समय करीब 1.30 बजे सिहानीगेट क्षेत्र के पुराना बस अडडा पुल के पास से 4 शातिर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से 15 हजार रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन व फर्जी दस्तावेज आदि बरामद हुए है ।
पुलिस के अनुसार 3 दिसम्बर 18 को सोनू पटेल निवासी मकान नंबर 12 गली न0 1 कल्लूपुरा थाना सिहानी गेट गाजियाबाद ने 4 नफर अभियुक्तगण उपरोक्त के द्वारा 50000रू का लोन कराने के बाबत सोनू पटेल से दस्तावेज प्राप्त करने के उपरान्त कागजों पर 681827 रू0 का पर्सनल लोन कराकर प्राप्त किये गये चेक के माध्यम से 05 लाख रूपये अपने खाते में ट्रान्सफर करा लेना और बाकी पैसे एटीएम द्वारा निकाल लिये गये थे । इस सम्बन्ध मे स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 2330/18 धारा 420/406/467/468/471 भा0द0वि0 का पंजीकृत कराया गया तथा थाना कविनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 2676/18 धारा 420 भादवि व 66 आईटी एक्ट के वादी अभिषेक ने गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें वादी के 6,80,580 रु0 का लोन कराया और लोन का पैसा चारो अभियुक्तो ने आपस मे बराबर-2 बाँट लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर बताया कि अभियुक्त योगेश और पिनाकी दोनो बी0ए0 पास है तथा योगेश आईसीआईसी बैंक इन्दिरापुरम मे तथा पिनाकी एचडीएफसी इन्दिरापुरम बैक मे कार्य करते थे तथा आशीष हाईस्कूल पास है व मुकेश के माध्यम से फर्जी सैलरी सिल्प बनाकर उपरोक्त दोनो पिनाकी व योगेश के माध्यम से लोन कराते है तथा जिसका लोन होना होता है उसकी बैक की किट व बैक मे रजिस्टर मो0 न0 व 3 चेक अपने पास रखते थे वादी सोनू पटेल का खाता 15 जून 18 को एचडीएफसी बैक मे खुलवाया। तथा 18 जून 18 को लोन का पैसा खाते मे आ गया और वादी को पता भी नही चला और जब लोन हो जाता था तो ये 3 चेक के द्वारा अपने-2 अकाउन्ट मे स्थानान्तरित कर लेते थे तथा चारो अभियुक्तगण आपस मे लोन के पैसे को बराबर-2 बाट लेते थे योगेश ने अपने हिस्से का पैसा अपनी माँ के केन्सर के इलाज मे लगा दिया और तीनो अभियुक्त ने अपना कर्जा उतार दिया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष पुत्र प्रमोद वत्स निवासी रजापुर थाना कविनगर गाजियाबाद, मुकेश पुत्र शिव सिंह नि0 ए-281 सेक्टर 23 संजय नगर थाना कविनगर गाजियाबाद, पिनाकी पुत्र सुभाष चन्द्र प्रसाद नि0 वार्ड न0 11 हस्तिनापुर मेरठ तथा योगेश पुत्र दयाचन्द नि0 870 न्याय खण्ड-3 थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद है। इनके पास से पुलिस ने 3 अदद पेन कार्ड , एक आधार कार्ड, 6 एटीएम, 8 चेक बुक, 13 पास बुक अलग-अलग बैंको के , बैंक स्टेट मेन्ट, 4 अदद मौहर, 52 चेक ब्लैंक जिसमें 13 चेक बिना हस्ताक्षर के व 39 चेक हस्ताक्षर सहित, 15000 रू नकद व 6 अदद मोबाइल बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment