ठगी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में ।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंक रोड पुलिस ने अमेजॉन कंपनी द्वारा डिलीवरी किए जाने वाले फोन के पैकेट को खोल कर उसमें नकली व घटिया फोन रखकर डिलीवरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंक रोड पुलिस ने अमेजॉन कंपनी द्वारा डिलीवरी किए जाने वाले फोन के पैकेट को खोल कर उसमें नकली व घटिया फोन रखकर डिलीवरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि राजकुमार धवन ने अमेजॉन कंपनी से वन प्लस फोन की इंटरनेट के माध्यम से खरीदारी की थी। जब डिलीवरी मैन उनके पास फोन का पैकेट देकर गया तो उन्होंने देखा कि उसमें एक घटिया और सस्ता पुराना फोन रखा हुआ था। उन्होंने पहले कंपनी को शिकायत की तथा संतुष्ट न होने पर कंपनी के खिलाफ थाना लिंक रोड में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान पता चला मुकुल गिरी पुत्र विनोद गिरी निवासी 126 मानसरोवर जिला बुलंदशहर ने अपने साथी अफजल पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी ग्राम अकबरपुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर के साथ मिलकर यह ठगी की थी। मुकुल ने बताया कि पहले वह ओजोन कंपनी में काम करता था और अफजल ओपो कंपनी में काम करता है। पहले वह इसी तरह की धोखाधड़ी में पकड़ा गया था ओमोजन कंपनी ने उसे निकाल दिया था। वहां उसने कीमत की भरपाई किस्तों में करके अपने को बचाया था। अब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ओजोन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से मिलकर तथा पैकेट बदलकर यह काम शुरू किया था। जिसमें वह बदले गए फोन को अफजल की मदद से बेच दिया करता था।
एसपी सिटी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी कौशांबी डिपो के गेट नंबर 2 से की गई। इनसे एक वन प्लस फोन तथा एक दूसरा बदला हुआ वन प्लस फोन के अलावा एक नोकिया फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लिंक रोड बृजेश कुमार वर्मा ,एसआई दानवेंद्र दत्त, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तथा कांस्टेबल अमरीश कुमार थे।



0 comments:
Post a Comment