बनने के साथ ही पुलिया टूटनी शुरू As soon as the bridge started to break



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जवाहर पार्क कालोनी में अभी हाल में नगर निगम गाजियाबाद द्वारा बनवायी गयी पुलिया बनने के साथ ही टूटने लगी। लोग हैरान हैं कि अभी हाल में बनी पुलिया का पूरा रेम्प टूट गया है जबकि यह सड़क शालीमार गार्डन मैन रोड को जवाहर पार्क के मैन रोड को जोड़ने बाले खास मार्ग पर बनी है।
     
जानकारों का कहना है कि इस पुलिया से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं तथा कम से कम 20घंटे यहां से हजारों लोगों का आवागमन होता रहता है। पुलिया टूटने के कारण यहां हर दिन एक्सिडेंट होते हैं जिसके कारण कई लोगों को चोटिल हो चुके हैं। टूटी पुलिया के कारण पुलिया के बीच में वाहन फंस जाते हें जिससे जाम की स्थिति भी बन जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिया के निर्माण के दौरान सामग्री की शिकायत निर्माण विभाग के जेई संजय गंगवार से की गयी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया न ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
         
लोगों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया मैटेरियल लगाया गया है इसकी जांच नगर आयुक्त को करानी चाहिये। जिस नगर निगम के ठेकेदार ने यह काम किया है उसे ब्लेक लिस्ट किया जाना चाहिये और उसका लाइसेन्स रद्द कर फिर से सही तकनीकि व क्वालिटीदार सामान से जल्द से जल्द टूटी हुई पुलिया का निर्माण कार्य करवाया जाए।

फोटो कैप्षन- उधड़ती हुई पुलिया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment