डीएम ने की आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा DM's review of Ayushman Bharat Scheme



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज भारत सरकार की योजना आयुश्मान भारत की प्रगति के संबंध में कलेक्टेªट सभागार में समीक्षा बैठक आहुत हुई। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन एवं जरूरत मंद परिवारों को इस योजना के तहत 05 लाख रूपये तक का इलाज उपचार करवाने हेतु दिया जाता है। उन्होने कहा कि इस  योजना अन्तर्गत सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना अनुसार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगो का स्वास्थ्य बीमा करते हुये जरूरत मंद अपना उचार पैनल व अनपैनल्ड अस्पताल व सामान्य अस्पताल में देश में कही भी करवा सकेगें। जिसके लिए उनको कोइ्र भुगतान नही करना पडेगा। 
उन्होने कहा कि इस योजना अन्तर्गत कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी और लीवर की बीमारी, डायबटीज समेत 1300 से अधिक बीमारियों का इलाज शामिल है। जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा करते हुये पाया कि आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत कम मरीजों की भर्ती हो रही है। जिसके लिए उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचे जिसके लिए योजना का डोर टू डो प्रचार प्रसार किया जाये। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न प्राईवेट व सरकारी अस्पतालों में कुछ ही धाराओ पर लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है और अधिकतर धाराओ पर लाभार्थियों को अज्ञानता के कारण लाभ नही मिल रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि उन लाभार्थियो को जिनका ट्रीटमेन्ट कराना है को लेटर जारी करते हुये फोन के माध्यम से योजना के बारे में जानकारी देते हुये गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पे्ररित किया जाये। 
जिलाधिकारी ने योजना की धीमी प्रगति को देखते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वह एक नई नीति एवं कार्य योजना बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करें ताकि अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित किया जा सके। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद में अब तक  लगभग 5 हजार गोल्डन कार्ड बने है जिसमें से केवल 500 गोल्डन कार्ड प्राईवेट अस्पतालों द्वारा बनाये गये है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि कल तक चैनित लाभार्थियों की सूची पैनल एवं अनपैनल्ड अस्पतालो को उपल्बध कराये ताकि प्राईवेट अस्पताल भी ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाते हुये इस योजना में अपना योगदान दें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निेर्देशित करते हुये का कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराये और अलग-अलग जगहों पर कैम्प लगाते हुये लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पे्ररित करें। इसके लिए उन्होने कहा कि जितनी भी आशाए एवं आशा मित्र है वह सीधे लाभार्थियो के परिवार से सम्पर्क में रहते हुये अपना महत्व पूर्ण योगदान देें। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से आये अधिकारी सहित प्राईवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment