लंदन, (वार्ता) बैंकों को हजारों करोड़ों रुपये का चूना लगाकर गत ढाई साल से अधिक समय से ब्रिटेन में रह रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या के भारत में प्रत्यर्पण को सही ठहराते हुए यहां की अदालत ने आज अपनी मंजूरी दे दी। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ हो जायेगा।
ब्रिटेन की एक अदालत चीफ मजिस्ट्रेट एमा आर्थबथनॉट ने सुनवाई के दौरान कहा कि माल्या के खिलाफ प्रथम दृष्टतया मामला है और अगर उनका प्रत्यर्पण किया जाता है तो इससे मानवाधिकार का हनन नहीं होगा। न्यायाधीश के आदेश को अभी ब्रिटेन के गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलनी बाकी है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद माल्या को भारत के हवाले किया जा सकता है।



0 comments:
Post a Comment