साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र में एक कारोबारी से बदमाश दो लाख रुपए रंगदारी देने की मांग कर रहे हैं, और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह कारोबारी प्लॉटिंग का काम करता है और श्याम पार्क एक्सटेंशन के डी ब्लॉक में रहता है। दो दिन पहले कारोबारी के पास एक बदमाश का फोन आया था और उससे दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की तथा नहीं देने पर उसकी हत्या कर डेड बॉडी को उसके घर के सामने फेंक देने की धमकी दी। बदमाश की धमकी से कारोबारी परेशान है और उसकी जान सांसत में आई हुई है ।
इस घटना से यह जाहिर होता है कि हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद में बदमाश फिर से सर उठाने लगे हैं और अपहरण एवं रंगदारी मांगने का उद्योग चलाने की फिराक में है।
इस मामले में सूत्रों के कहना है कि थाना साहिबाबाद पुलिस संदिग्ध बदमाश की टोह लेने में लगी है लेकिन अभी कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। इस घटना के विषय में कुछ भी बताने से पुलिस अधिकारी बच रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment