15 जनवरी 2019 तक एयरपोर्ट के समस्त कार्य को पूरा करने के निर्देश
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने एयरपोर्ट अथोरिटी के अधिकारियों, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ हिण्डन टर्मिनल की प्रगति के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया । उन्होनें कहा कि 15 जनवरी 2019 तक एयरपोर्ट के समस्त कार्य पूर्ण कर दिये जायें।
हिण्डन एयरपोर्ट के साथ-साथ डेªनेज बनाने के लिए प्रस्ताव नगर निगम बनाए। जिससे अगले मानसून में कोई व्यवधान न आये। साथ ही साईट पर वृक्षारोपण भी अवश्य किया जाए। भूमि से सम्बन्धित कोई प्रकरण हो तो उसे निर्धारित समय सीमा में निस्तारित कर लें।


0 comments:
Post a Comment